pregnancy symptoms in hindi before missed period

क्या हैं Pregnancy Symptoms (in hindi) Before Missed Period?

क्या केवल माहवारी न होना प्रेगनेंसी का पहला लक्षण हो सकता है? Pregnancy symptoms (in hindi) before missed period के बारे में पता लगाने से पहले राशी अरोरा, 28, की यही सोच थी|

“एक हफ़्ते से, मैं न जाने क्यों थकी हुई थी और मुझे उलटी जैसा महसूस हो रहा था| मैंने सोचा – क्या यह गर्भवती होने के लक्षण हो सकते हैं?” राशी ने कहा|

डॉक्टर की जाँच के बाद राशी और उनके पति हैरान थे कि यह कुछ pregnancy symptoms (in hindi) before missed period में से हैं|

आगे पढ़िए राशी के कुछ अहम सवालों के जवाब –

क्या हैं कुछ आम pregnancy symptoms (in hindi) before missed period?

यह रहे कुछ गर्भवती होने के लक्षण जो माहवारी के पहले महसूस किए जा सकते हैं –

  • जी मिचलना या मितली (nausea)

“उलटी महसूस होना ज़्यादातर गर्भावस्था के एक महीने बाद शुरू होता है लेकिन कुछ महिलाओ में यह लक्षण माहवारी के पहले भी हो सकता है,” सीताराम भरतिया के डॉ पञ्चमप्रीत कौर  ने कहा|

जैसे ही राशी को पता चला मितली (nausea) होना भी एक pregnancy symptom (in hindi) before missed period हो सकता है तो उसको गर्भावस्था मुमकिन लगी|

इस समय आपके मुंह के स्वाद में बदलाव भी आ सकता है| इस वजह से आपके खाने की इच्छा ज़्यादा या कम होना भी गर्भवती होने के लक्षण हैं|

  • स्तन में बदलाव

शरीर में हो रहे हॉर्मोनल परिवर्तनों के वजह से आपके स्तनों में भी बदलाव होने लग जाते हैं|

माहवारी होने से पहले स्तन नाज़ुक या भारी होने लग जाते हैं| आपको झनझनाहट भी महसूस हो सकती है इस दौरान| यह लक्षण गर्भावस्था के दौरान और बढ़ जाते हैं|

  • रक्तस्त्राव या spotting

“हल्का रक्तस्त्राव या spotting होना गर्भावस्था के लक्षण में से एक हो सकता हैं| कई बार इसको माहवारी समझ के नज़रअंदाज़ किया जाता है लेकिन यह गर्भवती होने के लक्षण में से एक है|”

  • थकान महसूस होना

Pregnancy symptoms (in hindi) before missed period में से थकान सबसे सामान्य लक्षण है| आम तौर पर गर्भवती महिलाएं कमज़ोर और क्लांत महसूस करने लग जातीं हैं|

“इससे जूझने के लिए सरल व्यायाम जैसे योग करे और सैर पर जाएं| इस दौरान खाना कम खाना कम अंतराल में खाएं और डॉक्टर के सलाह से फोलिक एसिड (folic acid) लेना शुरू कर दें|”

  • उच्च मात्रा में पेशाब आना

एनर्जी ड्रिंक (energy drinks), सॉफ्ट ड्रिंक, चॉकलेट, कॉफ़ी, हरी और काली चाय जैसे कैफीन-युक्त चीज़ों के सेवन से शौचालय जाने की इच्छा बढ़ जाती है| इसलिए, इनसे परहेज़ करें|

“कुछ महिलाएं पेशाब ज़्यादा करने लगतीं हैं| बच्चे-दानी (uterus) के बढ़ने की वजह से पेशाब की थैली पर दबाव पड़ सकता है|”

“ध्यान में रखें की गर्भावस्था के लक्षण आपके शरीर में हो रहे हॉर्मोनल बदलाव की वजह से होते हैं| यह माहवारी के लक्षण के समान भी महसूस हो सकते हैं|”

क्या इन गर्भावस्था के लक्षणों पर भरोसा करना उचित है?

ज़्यादातर pregnancy symptoms (in hindi) before missed period आपके सेहत से संबंधित समस्याओं या माहवारी के लक्षणों की तरह लगते हैं| इस वजह से इनमे अंतर करना मुश्किल हो जाता है|

“कई बार माहवारी न होना भी स्ट्रेस या जीवन-शैली में बदलावों की वजह से हो सकता है|”

इस वजह से उचित समय पर प्रेगनेंसी टेस्ट करें या अपने डॉक्टर से जाँच कराएं|

राशी ने डॉक्टर के सलाह से missed period के 2-3 दिन बाद टेस्ट करवाए और गर्भवती होने के ख़बर से बेहद खुश हुई!

pregnancy symptoms in hindi before missed period

सीताराम भारतिया हॉस्पिटल में डॉ पञ्चमप्रीत को नियमित वेतन दिया जाता है, यानी कि उन्हें अनावश्यक परीक्षणों या प्रक्रियाओं की सलाह के लिए कोई आर्थिक लाभ नहीं होता।

Medically Reviewed by Dr. Panchampreet Kaur

MBBS, Govt. Medical College and Rajindra Hospital, Punjab (2005), DGO, Army Hospital Research & Referral, Delhi (2010), DNB, National Board of Examinations (NBE) (2012), MRCOG (Part One), Royal College of Obstetricians and Gynaecologists, London (2016), MNAMS: Member of National Academy of Medical Sciences (2018)

Experience: 12+ years

 

 

START TYPING AND PRESS ENTER TO SEARCH