स्वाइन फ्लू – मामूली खांसी और बढ़ता तापमान इसका लक्षण है
स्वाइन फ्लू (swine flu) मौसमी फ्लू वायरस के कारण होने वाली एक बीमारी हैं | सर्दी के मौसम में इस फ्लू के होने का खतरा दोगुना हो जाता है |
पिछले साल से लेकर अब तक सिर्फ दिल्ली में ही लगभग 400 लोग स्वाइन फ्लू के चपेट में आ चुके है | इनमें से एक घटना हैं दिल्ली में रहने वाली वर्तिका सिन्हा (26) की |
वर्तिका को जब बलगम वाली खांसी होने लगी तो उसने यह बिलकुल नहीं सोचा की उसको स्वाइन फ्लू हो सकता है | “मुझे लगा कि यह खांसी इस ठन्डे मौसम कि वजह से हो रही है | मुझे अंदांज़ा ही नहीं था की मेरी खांसी स्वाइन फ्लू का संकेत हो सकती है,”










